रायपुर
चातुरी नंद की तारीफ की स्पीकर ने
15-Feb-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 फरवरी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने पहली बार की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के अपने प्रश्न पर चर्चा के अंदाज़ की तारीफ की। चातुरी ने अपनी पूरी चर्चा छत्तीसगढ़ी में की। मंत्री विजय शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ी में ही जवाब दिया । मंत्री के जवाब को गलत ठहराते हुए चातुरी ने पूर्व प्रश्नों का संदर्भ भी रखा । और कम भत्ते में मंहगाई की मार को भी पेश किया। अकेले इस प्रश्न पर ही 25 मिनट तक चर्चा हुई। इस पर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि पहली बार की विधायक चातुरी ने अपनी चर्चा में जिस विद्वता के साथ अपने प्रश्नों को रखा, तारीफ है। बहुत बहुत बधाई । ऐसे ही अन्य नए विधायक भी प्रश्न करें तो सदन की मर्यादा बढ़ेगी। इस पर चातुरी ने स्पीकर का आभार माना ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे