रायपुर
वन अपराधों के 71 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज
14-Feb-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। प्रदेश में वन अपराधों के 71 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए। यह जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जानना चाहा कि प्रदेश में 2021 से 2023 तक वन अपराधों के दर्ज प्रकरणों की संख्या कितनी है? इसके जवाब में वन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2021 से 2023 तक वन अपराधों के कुल 71 हजार 408 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन अपराधों के प्रकरणों में जांच, अनवेषण, चालान तैयार करने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारी और अधिकारी अधिकृत हैं। जिनकों प्रशिक्षण के दौरान इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। न्यायालय में पैरवी, विधि और विधायी विभाग द्वारा अधिकृत शासकीय अधिवक्ता द्वारा दी जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे