रायपुर
अग्निवीर भर्ती 22 मार्च से आवेदन
13-Feb-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 फरवरी। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के ओर से अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसुचना जारी की गयी, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है । अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवालदार एसएसी के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा । अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना अनिवार्य किया गया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे