रायपुर
साहू काम्पलेक्स पार्किंग से स्कूटी चोरी
13-Feb-2024 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 फरवरी। टिकरापारा इलाके में स्कूटी चोरी हो गई। अज्ञात चोर पार्किंग में खड़ी स्कूटी का ताला तोड़ उसे चूरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
आदर्श लूनावत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दावड़ा कालोनी टिकरापारा में रहता है। और वह 2 फरवरी को टिकरापारा स्थित साहू काम्पलेक्स के पास गया हुआ था। जहां पर उसने अपनी स्कूटी सीजी 04 एनएच 3446 को वहीं खड़ी किया हुआ था। कुछ देर बाद जब वापस आकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसकी शिकायत आदर्श ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की छानबीन कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे