रायपुर

शंकराचार्य का अजय को जवाब- सौंदर्य नहीं दिखा यानी आंखों में खोट
12-Feb-2024 4:41 PM
शंकराचार्य का अजय को जवाब- सौंदर्य नहीं दिखा यानी आंखों में खोट

गौ माता को राज्य माता का दर्जा दे सरकार-शंकराचार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी।
 ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जहां भगवान विराजते हैं वहीं सौंदर्य प्रकट होता है। यदि किसी को सौंदर्य नहीं दिखा, तो साफ है उनकी आंखों में खोट है। शंकराचार्य ने यह बात भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर के राम वनगमन के तहत चंदखुरी स्थापित मूर्ति के सौंदर्य को लेकर उठाए गए प्रश्न के जवाब में कही। संत समाज के लिए चुनावी एजेंडा तय करते हुए  कहा है कि लोकसभा चुनाव में गौहत्या हमारे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।हम छत्तीसगढ़ सरकार से गोमाता को राजमाता का दर्जा देने मांग करेंगे। ताकि केंद्र सरकार भी गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे सके। आजादी का अमृतकाल चल रहा गौहत्या बंद नहीं हुई।जो गौ हत्यारे दलों के साथ होगा उसे हिंदू नहीं मानेंगे।गौ हत्यारी पार्टियों को जो वोट देंगे वह गौहत्या के पाप के भागी होंगे।

वे आज रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। कवि मुक्तेश्वर आनंद  वे बेमेतरा और कवर्धा में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।इस दौरान उन्होंने  नक्सलियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग नक्सलवाद को बढ़ावा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए दे रहे हैं।

नक्सलियों से परायापन हटाना पड़ेगा और बातचीत करनी पड़ेगी। उनको मुख्यधारा में सम्मिलित करना पड़ेगा,संवाद स्थापित कर नक्सलियों के मन की गलत फैमियों को दूर करना पड़ेगा। नक्सलियों को भडक़ाने वाले नेताओं के ऊपर कड़ाई करनी पड़ेगी।


अन्य पोस्ट