रायपुर

फार्म जमा करने निगम कर्मी च्वाइस सेंटर संचालकों पर बना रहे दबाव, वीडियो लीक
12-Feb-2024 4:35 PM
फार्म जमा करने निगम कर्मी च्वाइस सेंटर संचालकों  पर बना रहे दबाव, वीडियो लीक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी।
महतारी वंदन योजना के फार्म जमा करने को लेकर निगमकर्मियों और चॉइस सेंटर  संचालकों में विवादों का सामना करना पड़ रहा है।  यह कलेक्टर के ताजा निर्देशों के बाद यह स्थिति बनी है। कलेक्टर ने कल ही कहा है कि च्वाइस सेंटरों में फार्म जमा नहीं होंगे। इसके बाद भी निगम कर्मचारी महतारी वंदन फॉर्म भरने का दबाव बनाने का आरोप है।

ऐसे दो कर्मचारियों के फोन कॉल वायरल हैं। इसमें एक महिला पहले कलेक्टर, फिर एटीएम फिर जोन कमिश्नर के आदेश के हवाले से च्वाइस सेंटर संचालक को फार्म जमा करने कह रही है।वहीं एक अन्य पुरूष कर्मी जोन कमिश्नर पांच के हवाले से दबाव बनाते सुना जा सकता है । इसका यह भी कहना है कि 11 सेंटरों के संचालकों ने कुछ नहीं कहा और फार्म जमा कर रहे हैं तुम अकेले हो  जो आदेश मांग रहे हो, कमिश्नर को सूचित कर देता हूं।

बता दें कि चार दिन पहले ही अधिकारियों ने छापे मार कार्रवाई की थी।अब निगम के लोग भी फॉर्म भरने बोल रहे,असमंजस की स्थिति है। भुगतान कौन करेगा यह भी तय नहीं।


अन्य पोस्ट