रायपुर

कर्ज से नहीं बीमारी से किसान की मौत
12-Feb-2024 4:32 PM
कर्ज से नहीं बीमारी से किसान की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी।
विधान सभा में आज ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने दिसंबर में कर्ज अदा न कर पाने वाले आदिवासी किसान की आत्महत्या का मामला उठाया । इसका जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि  मृतक किसान स्व. श्री हीरु द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर अंतर्गत जिला नारायणपुर की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्प्स) से रू. 111282 का ऋण लिया था एवं राशि पटा पाने में असमर्थ था, अपितु वस्तुस्थिति यह है कि मृतक स्व. श्री हीरू नारायणपुर जिले के किसी भी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्प्स) अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का ऋणी कृषक नहीं था। अत: उनको बैंक / लैम्प्स द्वारा वसूली के लिए नोटिस जारी करने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता। हीरू की मृत्यु के संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि उनकी मृत्यु जहरीले पदार्थ के सेवन से 13 दिसंबर 23 को हुई थी, वे विगत दो-तीन माह से बीमार चल रहे थे। इससे  पूरे बस्तर क्षेत्र के लोग आक्रोषित है।


अन्य पोस्ट