रायपुर
आधुनिक टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से मिलेगी विश्व स्तरीय शिक्षा-अग्रवाल
11-Feb-2024 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के श्री गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को कहा कि आज का युग टेक्नालॉजी का युग है। समय के साथ-साथ टेक्नालॉजी भी बदल रही है, अब आईटी के बाद एआई का युग आ गया है। शिक्षा में टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर हम विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख और कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे