रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।
प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि
तेलीबांधा रिंग रोड चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम विधायक राजेश मूणत, निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, छगन मुंदडा, किशोर महानन्द, सत्यम दुवा सहित सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं ने नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय रायपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अशोक बजाज संयोजक, रायपुर, लोकसभा चुनाव, संदीप शर्मा, प्रभारी रायपुर लोकसभा, ललित जयसिंघ, जिला उपाध्यक्ष, अकबर अली, आदित्य कुरील सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।