रायपुर
12 फरवरी को रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर
11-Feb-2024 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 फरवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जएगा। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाईफ इस्योरेंस जय अम्बे इमरजेन्सी प्राइवेट लिमिटेड टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन्स रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हों।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे