रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। पुलिस ने देश भर में ऑन लाईन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 14 ठग इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन एवं ज्यादा क्लेम दिलाने के नाम से देशभर में ठगी करते रहे। सभी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इन लेगों के द्वारा दिल्ली के पास नोएडा में ठगी करने कॉल सेंटर का संचालन करते थे। कॉल सेंटर में काम करने वाले 25 महिला सहित कुल 41 लोगों को नोटिस दिया गया है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है । रायपुर पुलिस ने
एक सप्ताह से अधिक समय तक दिल्ली में कैम्प कर गिरोह को पकड़ा। इन आरोपियों से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है। उनसे 57 की-पेड मोबाईल फोन, 1 वायरलेस फोन, 1 लैपटॉप, विभिन्न बीमा कंपनियों से संबंधित 1000 से अधिक पन्नों के दस्तावेज तथा 50 से अधिक फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए है। इनके विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है । इनमें से 04 आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी दुर्ग एवं दिल्ली के थानों में कार्यवाही की गयी थी।
संजय नगर निवासी प्रार्थिया ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिजली विभाग से डिप्टी जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई है। राम किशन वर्मा ,पुनीत जोशी नामक व्यक्तियों ने वर्ष 2016 से लगातार प्रार्थिया के मोबाईल फोन में अलग -अलग मोबाईल नंबरों से फोन कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें प्रार्थिया को उसके पुराना बीमा पॉलिसी के आधार पर नई बीमा पॉलिसी दिलाने एवं सेवानिवृत्त के समय सभी पॉलिसी का पैसा एक साथ मिलने से उसे अच्छा फायदा होने का झांसा दिया था।
तत्पश्चात् राम किशन वर्मा तथा पुनीत जोशी (काल्पनिक नाम) के नाम से दो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया की पुरानी बीमा पॉलिसी को आधार बनाकर फर्जी कागजात तैयार किया गया तथा प्रार्थिया को मोबाईल फोन के माध्यम से बारम्बार फोन करके अपने झांसे में लेकर 12 जनवरी- 17 से अलग - अलग तिथियों में व विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से करीबन 70 लाख रूपए जमा करने हेतु कुल 5 बैंक खाता उपलब्ध कराकर उससे उक्त राशि जमा कराया गया।
समय बीतने पश्चात् प्रार्थिया द्वारा बीमा पॉलिसी का भुगतान मांगे जाने पर राम किशन वर्मा तथा पुनीत जोशी ने अपना मोबाईल नंबर बंद कर दिया, तब प्रार्थिया को अहसास हुआ कि वह बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी का शिकार हो गई है। इसकी रिपोर्ट थाना टिकरापारा में दर्ज कराया था। साइबर सेल की मदद से कई दिनों के गहन तकनीकी विश्लेषण किया। इसमें विभिन्न बैंक खातों के विश्लेषण से बीमा पॉलिसी के नाम पर आरोपियों ने इस ऑन लाईन ठगी को दिल्ली से अंजाम दिया। और एक विशेष टीम दिल्ली भेजकर आरोपियों व उनके ठिकानों की पतासाजी की। टीम ने एक सप्ताह से भी अधिक की पड़ताल में आरोपियों के नोएडा में कॉल सेंटर संचालित करने की जानकारी मिली।जानकारी को पुख्ता कर टीम द्वारा बी-41, सेक्टर 63, नोएडा स्थित एम डी वेल्थ क्रेटर कॉल सेंटर में रेड कार्यवाही कर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर वृहद पैमाने पर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त कॉल सेंटर में कार्यरत व मौके में उपस्थित 25 महिला समेत कुल 41 व्यक्तियों को नोटिस दिया ।
गिरफ्तार आरोपी: रवि चैहान पिता मदन चैहान उम्र 30 साल निवासी कस्बा श्याना थाना श्याना बुलंदशहर (उ.प्र.)। मनजेश कुमार चैहान पिता छोटेलाल उम्र 36 साल निवासी प्रताप विहार विजय नगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)। मनोज कुमार शर्मा पिता रामनरेश शर्मा उम्र 37 साल निवासी गाजीपुर दिल्ली। दिव्या कुमार पिता उमेश कुमार उम्र 24 साल निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब।
ऋषभ चैहान पिता उमेश कुमार उम्र 24 साल निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब। नीतिश कुमार पिता भागमल सिंह उम्र 29 साल निवासी अशोक नगर दिल्ली। नीरज सिंह पिता कालीचरण सिंह उम्र 32 साल निवासी बसई अलेरा जिला आगरा(उ.प्र.)। तारक विश्वास पिता सुनील विश्वास उम्र 30 साल निवासी बिसरख गौतमबुद्ध नगर(उ.प्र.)।
विनीत कुमार पिता जितेन्द्र कुमार उम्र 29 साल निवासी सरदाना मेरठ (उ.प्र.)। मोनू पिता ज्ञानेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)। नजीम मंसूरी पिता फाइक मंसूरी उम्र 28 साल निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली। रंजीत कुमार पिता राजू कुमार उम्र 25 साल निवासी जिला व थाना कासगंज (उ.प्र.)। मोहनीश बावनकर पिता पुनक बावनकर उम्र 37 साल निवासी खुर्शीवार दुर्ग (छ.ग.)। अरूण सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 28 साल निवासी बंडा शांहजहापुर (उ.प्र.)।