रायपुर

मां, भाई-भाभी पर हमला, युवक गिरफ्तार
11-Feb-2024 7:39 PM
मां, भाई-भाभी पर हमला, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। घर में नशा करने से मना करने वाले बड़े भाई और भाभी पर हमला करने वाले युवक को तिल्दा पुलिस ने सप्ताह भर बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।

बड़े भाई  की रिपोर्ट के मुताबिक 4 फरवरी की रात करीब 08: 30 बजे उसका छोटा भाई राहुल पंजवानी अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया ।और कुछ देर के बाद उसके दो दोस्त घर से चले गये। राहुल के कमरे से बदबू आने पर बड़ा  कमरे में जाकर देखा तो राहुल और उसका दोस्त सिलेशन पी रहे थे मना किया। इस  पर राहुल पंजवानी मैं अपने कमरे में कुछ भी करूं, तू मना करने वाला कौन होता है तू हमेशा नशा करने के लिये टोकता है तुझे आज जान से खत्म करता हूं। कहते हुए  हत्या करने की नियत से अपने पास रखे किसी धारदार नुकीली चीज को निकालकर दौड़ाया तब अपने कमरे में दौडक़र चला गया ।और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया फिर राहुल पंजवानी और उसका दोस्त हत्या करने की नियत से माँ प्रेमा पंजवानी के कमरे में चले गये और प्रेमा पंजवानी को हाथ मुक्का लात से मारपीट कर रहे थे बीच बचाव करने  भाभी शालू पंजवानी गई तो तू कौन होती है बीच बचाव करने वाली तुझे भी जान सहित खत्म कर दूंगा कहकर उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार नुकीली वस्तु से पीठ में प्राणघातक हमला किया।शालु के चिल्लाने पर प्रार्थी कमरे से निकलकर बाहर आया तो वे लोग प्रार्थी के उपर भी हमला कर दिया, अपने बीच बचाव में हाथ को आगे किया तो प्रार्थी के दांहिना हाथ में चोट आया, आवाज सुनकर आसपास के लोगो को आता देख राहुल पंजवानी और उसका दोस्त भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के घटना दिनांक से फरार आरोपी राहुल पंजवानी का पतातलाश कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ करने पर अपने दोस्त विक्की लहरे के साथ हमला स्वीकार किया। पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट