रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण के लिए शक्ति वन्दन कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया।
रायपुर दक्षिण विधानसभा में वीरभद्र नगर सामुदायिक भवन, रायपुर उत्तर विधानसभा में पाटीदार भवन देवेन्द्र नगर, रायपुर पश्चिम विधानसभा हेतु निगम जोन 7 कार्यालय भवन में संक्षिप्त आयोजन रखे गये। आयोजन में रायपुर दक्षिण विधानसभा में संस्कृति, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधानसभा में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर पश्चिम विधानसभा हेतु विधायक के आदेशानुसार नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद ओंकार बैस ने निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, निगम एमआईसी सदस्य श्री रितेश त्रिपाठी, पार्षद मृत्युंजय दुबे, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, भोलाराम साहू, दीपक जायसवाल, सरिता आकाश दुबे, सामाजिक कार्यकर्त्ता किशोर महानन्द सहित गणमान्य जनों सहित महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के श्रेष्ठ कार्य हेतु उनका पुष्पगुच्छ प्रदत्त कर सम्मान किया। एनयूएलएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत मंच से लाभान्वित किया।