रायपुर

मेडिकल स्टोर्स से पांच लाख रूपए नगद पार, दो दिन बाद रिपोर्ट
11-Feb-2024 3:50 PM
मेडिकल स्टोर्स से पांच लाख रूपए नगद पार, दो दिन बाद रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी।
डूमरतराई स्थित मेडिकल स्टोर्स से पांच लाख रूपए नगद पार हो गए । माना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की रिपोर्ट चोरी के दो दिन बाद दर्ज कराने से पुलिस को भी संदेह हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर कोतवाली निवासी विजय बुधवानी (44) की डूमरतराई में औषधि वाटिका के नाम से दवा दुकान है। 8 फरवरी को शाम 7 बजे अग्यात चोर शटर का ताला तोडक़र भीतर घुसे। और दुकान के लॉकर में रख़े 5.20 लाख रूपए चोरी कर गए। विजय ने इसकी रिपोर्ट कल  शनिवार शाम लिखाई। माना पुलिस नकबजनी का अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है ।

इधर गंज इलाके में शराब दुकान के पास से गुढिय़ारी निवासी नरेश यादव (52) की एक्टिवा सीजी 04एचपी 4911 पार हो गई।
 


अन्य पोस्ट