रायपुर

छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम कौन?
11-Feb-2024 3:46 PM
छत्तीसगढ़ के पहले  डिप्टी सीएम कौन?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी।
वर्ष 2021 की चयन सूची पर विवाद और सीबीआई जांच की सिफारिश के बीच रविवार को  छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा - 23 के लिए दो पालियों में प्रीलिम्स हुए। 242 पदों के लिए 1.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था। 28 जिलों में बनाए गए केंद्रों में करीब 85त्न से अधिक ने परीक्षा दी। इस प्रीलिम्स से 3630 जून में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होंगे। पहली पाली का पर्चा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष से कुछ आसान प्रश्न थे। अधिकांश प्रश्न छत्तीसगढ़, और सरकार से संबंधित रहे। एक प्रश्न में पूछा गया कि छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम कौन थे। तो एक प्रश्न जनउला का भी था। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार कट आफ ज्यादा जा सकता है । ऐसे में मेंस के लिए चयन सूची कसावट भरी होगी। 

कुछ परीक्षा केन्द्रों में अव्यवस्थाएं भी देखी गई खासकर विकलांग अभ्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कल जिलाधिकारी ने कोरोना प्रोटोकॉल की तमाम व्यवस्थाएं करने तो कह दिया लेकिन दिव्यांगों को भूला दिया गया । जबकि परीक्षा आयोजन  के नियमों में ही दिव्यांगों के लिए समुचित व्यवस्थाएं अनिवार्य रहतीं हैं।


अन्य पोस्ट