रायपुर
रायपुर, 11 फरवरी। यह मोवा से दलदल सिवनी जाने वाली सडक़ है। 2.7 किमी लंबी इस सडक़ को हाल ही में टू लेन बनाया गया है। और खर्च हुए 2555.68 लाख ।इस पर आवाजाही भी शुरू हो गई है। इसे दलदल सिवनी होकर सड्ढू के पीछे से रिंग रोड होकर बिलासपुर के लिए वैकल्पिक रास्ता भी कहा जा रहा है। करीब पचास हजार से अधिक लोगों की रोजाना आवाजाही है, इस रोड पर। लेकिन यह सडक़ दिन में जितनी सुविधाजनक है रात में उतनी ही खतरनाक । रात और दिन का अंतर इस तस्वीर में भी देखा जा सकता है । सडक़ बनाने वाले एमएस कंस्ट्रक्शन और बनवाने वाले पीडब्लूडी के इंजीनियर की जागरूकता पर प्रश्न चिन्ह लगता है । पुराने कलेक्टर, सचिव पीडब्लूडी जैसे दिग्गज अफसरों ने भी मौके का निरीक्षण किया था । इसमें उन्होंने क्या दिशा निर्देश दिए, यह सडक़ बता रही है।ढाई ढाई फीट के मजबूत रोड डिवाइडर पर एक भी लाइट नहीं है । यानी रात में कारों की रौशनी से डिवाइडर देखा जा सकता है । कार न होतो डिवाइडर नजर न आए, और अनहोनी हो जाए। तीन दिन पहले इस संबंध में हमने जब प्रभारी इंजीनियर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया हाल में तबादले में आए हैं। पुराने साहब और ठेकेदार से पूछकर बताता हूं। और हम अब तक उनके फोन का इंतजार कर रहे हैं।