रायपुर

यह कोई वीआईपी नहीं डबल मर्डर का आरोपी
11-Feb-2024 3:43 PM
यह कोई वीआईपी नहीं डबल मर्डर का आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी।
पूर्व मंत्री की बहु और पोती के डबल मर्डर का आरोपी खुली हवा में होटल या लजीज लंच करते स्पाट हुआ। डॉ.अजय राय नाम के आरोपी ने पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहु पोती की हत्या कर लाश को दीवान मेंं छिपा दिया था। वह जेल में सजा काट रहा है । उसे कल इलाज के नाम पर डेंटल कालेज हास्पिटल लाया गया था। एक बारगी तो वह ह्र्स्ट पुष्ट नजर आ रहा है, लेकिन परिसर डेंटल हास्पिटल का होने से समझा जा सकता है कि उसे दांतों की तकलीफ होगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोपी को बिना हथकड़ी के एक सिपाही के साथ इलाज के लाना कई सवाल खड़े कर रहा है। साख आया सिपाही अलग, आरोपी अलग तफरीह कर रहे हैं। वह  परिजनों का  होटल से लाया लजीज लंच करता है।?  वह फोन पर जिसे चाहे कॉल कर रहा है। और सुरक्षा में तैनात सिपाही इधर उधर घूम कर उसे फ्री छोड़ रखा है ।
 


अन्य पोस्ट