रायपुर
20 बुलेट पर 5000-5000 हजार का चालान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। यातायात पुलिस ने शहर के रिंग रोड नम्बर 1 व 2 एवं नया रायपुर की सडक़ों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की । साथ ही मोडिफाइड सालेंसर लगे बुलेट एवं नशेड़ी वाहन चालकों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। बीते 3 दिनों के भीतर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाले 1000 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया। यह अभियान शहर से होकर गुजरने वाली रिंग रोड नम्बर 01 में सेरीखेड़ी से तेलीबांधा थाना तिराहा एवं तेलीबांधा थाना तिराहा से टाटीबंध चौक तक।
इसी प्रकार रिंग रोड नम्बर-02 में टाटीबंध चौक से भनपुरी तिराहा तक यातायात पुलिस के अधिकारी और जवान लगभग 19 चेकिंग पाइंट लगाकर सुबह से शाम तक वाहनों की चेकिंग कर रहे है ।शनिवार को बिना हेलमेट वाले 480 एवं बिना सीट बेल्ट बांधे लगभग 120 से अधिक वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार चेकिंग कार्यवाही के दौरान 5 मोडिफाइड सायलेंसर वाले बुलेट चालकों चलना महंगा पड़ गया। तत्काल मौके पर ही 5000 रूपये का चालान और मोडिफाइड सायलेंस जप्त किया गया।