रायपुर
देवेंद्र नगर इलाके में बीती आधी रात दो गुटों में जमकर मारपीट
11-Feb-2024 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। देवेंद्र नगर इलाके के शीतला मंदिर के पास बीती आधी रात एक बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई ।इसमें एक युवक के पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है। वही एक युवती के सिर पर गहरे घाव किया गया।
देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला है। इसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले अशरफ, वहीदा बेगम, सैयद तवरेज, भूपेंद्र उर्फ राखी को चोटे आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के काउंटर में शिकायत दर्ज कराया है। घटना रात एक बजे की है। अशरफ, भूपेन्द्र और उसके साथियों ने सैय्यद के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वे तीनों सैयद, उसकी मां को गाली-गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे