रायपुर
10 महीनों में 49 लाख से भी अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकिटें बुक किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल ऐप से जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है । यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की इस सुविधा का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो
रही है ।
यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है ।
यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं । इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि स्टेशन से दूर रहने वाले यात्री स्टेशन से 25 किमी की दूरी से भी इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं ।
अप्रैल- 23 से जनवरी -24 तक कुल अनारक्षित टिकटों की बुकिंग में 20 प्रतिशत से भी अधिक टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे गए, जिसमें लगभग 49 लाख से भी अधिक रेल यात्रियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के द्वारा अनारक्षित टिकट की खरीदी कर यात्रा की ।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि त्वरित घर बैठे आसानी से इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठा सकते हैं।
यूटीएस मोबाइल ऐप से टिकट लेने यह करना होगा
गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
लॉगिन आई.डी. मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
टिकट के भुगतान हेतु क्र-Wallet का उपयोग करें। क्र-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है ।
R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है ।