रायपुर
रायपुर, 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री जी द्वारा जारी किया गया श्वेत पत्र सच्चाई का वो आईना है जिससे कांग्रेस पार्टी के एक परिवार ने देश के सामने नहीं आने दिया था। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान देश की जो बदहाल आर्थिक स्थिति थी, उसका जिम्मेदार कहीं न कहीं उस वक्त सरकार का नेतृत्व कर रहे लोग भी थे। पीएम से लेकर सुपर पीएम तक। देश ने उस वक्त 2जी घोटाला देखा, कोयला, अगस्ता वेस्टलैंड , सत्यम, ट्रक, कॉमनवेल्थ, कैश फॉर वोट, आदर्श, शारदा चिटफंट, आईएनएस मीडिया, एयरसेल-मैक्सिस, एंट्रिक्स-देवास, लैंड फॉर जॉब। 15 घोटाले कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 2004 से 2014 के कालखंड में हुए। इस दौरान मीडियो प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित चिमनानी और अमित घोरपोड़े मौजूद थे।