रायपुर

बीमाकर्मियों का 52 वां वार्षिक अधिवेशन सरायपाली में शुरू, होंगे नए चुनाव
10-Feb-2024 7:28 PM
बीमाकर्मियों का 52 वां वार्षिक अधिवेशन सरायपाली में शुरू, होंगे नए चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। सरायपाली द्य रायपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन का 52 वाँ  तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन  गीता भवन, बस स्टैंड रोड, सरायपाली मे शुरू हुआ।  अधिवेशन का आरंभ बीमा उद्योग के निजीकरण के खतरों, श्रम संहिताओं, महंगाई, सांप्रदायिकता एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सुबह 10 बजे एक विशाल रैली के साथ हुई द्य 11 बजे से अधिवेशन का खुला सत्र  3 बजे प्रतिनिधि सत्र हुआ।

आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष वी. रमेश अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे द्य ए आई आई ई ए के उपाध्यक्ष बी. सान्याल, सी ज़ेड आई ई ए के महासचिव धर्मराज महापात्र, क्षेत्रीय महिला समिति की संयोजिका उषा परगनिहा एवं बिलासपुर डिविजन के महासचिव  राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे द्य सरायपाली क्षेत्र के प्रमुख श्रम संगठनों एवं जन संगठनों को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है।

 इस क्षेत्र के शिक्षक संगठन के नेता चंदहास पात्र स्वागत समिति के अध्यक्ष है। अधिवेशन मे अगले एक वर्ष हेतु रायपुर मंडल के बीमा कर्मी आंदोलन के कार्यभार तय होंगे।  संगठन के अध्यक्ष एलेक्जेंडर तिर्की एवं महासचिव  सुरेंद्र शर्मा ने अधिवेशन की रैली एवं खुला सत्र हेतु समस्त मेहनतकशों, बुद्धिजीवियों एवं संस्कृतिकर्मियों को आमंत्रित किया है।


अन्य पोस्ट