रायपुर

सडक़ पर खड़े 10 कंडम वाहन, भवन सामग्री जब्त कर 87000 रूपये बाधा शुल्क वसूला
10-Feb-2024 7:21 PM
सडक़ पर खड़े 10 कंडम वाहन, भवन सामग्री जब्त कर 87000 रूपये बाधा शुल्क वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। शहर से गुजरने वाले हाइवे, मुख्य मार्गो के किनारे खड़ी कंडम वाहनों को हटाने का सतत निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में यातायात पुलिस ने जोन  10 के  न्यू राजेन्द्र नगर सर्विस रोड के किनारे खड़ी  10 कंडम वाहनों को हटाकर जब्त किया । इससे इलाके में  राहगीरों  को सुव्यवस्थित यातायात कर त्वरित राहत दिलवाई गयी।  जोन नगर निवेश विभाग की टीमों ने  विभिन्न वार्डों के 38 भिन्न स्थानों में सडक़ मार्गो में निर्माणाधीन भवनों के समीप रखी गयी भवन निर्माण सामग्री जब्त कर  भवन स्वामियों से कुल 87000 रूपये  सडक़ बाधा शुल्क  वसूला।इस कार्यवाही के दौरान  जोन 1 ने 6000 रू., जोन 2 ने 13000 रू., जोन 3 ने 9000 रू., जोन 4 ने 12000 रू., जोन 5 ने 9000 रू. जोन 6 ने 4000 रू. जोन 7 ने 21000 रू., जोन 8 ने 4000 रू., जोन 9 ने 4000, जोन 10 ने 5000 रू. वसूला। अभियान सतत निरन्तर जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर और एसपी ने कल ही बैठक लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


अन्य पोस्ट