रायपुर
पीएससी-23 परीक्षा कल दो पालियों में
10-Feb-2024 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-23 दो पालियों में 11 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित (64) परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह नेे परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों हेतु परिवहन अधिकारी और उडऩदस्ता प्रभारी नियुक्त किया है। परीक्षा के दौरान आबंटित परीक्षा केन्द्रों में अनैतिक कार्यो की रोकथाम हेतु पर्यवेक्षक सतत् निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे