रायपुर
शूटर तवंच्जा तेरा यार माफिया...!
10-Feb-2024 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। राजधानी में नशीले प्रदार्थ के जैसे ही खुलेआम अवैध हथियार भी मिल रहे हैं। युवाओं में ऐसे अवैध हथियार रखने का शौक देखा जा रहा है । वे बेखौफ होकर खुलेआम शहरी इलाकों में फायरिंग कर वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर रहे है। डीडी नगर थाना इलाके का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है?। इसमें एक नया तमंचा दिखा कर बैकग्राउंड में माफिया से जुड़े कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मों के गाने बज रहे हैं। उनमें से एक की पंक्तियाँ कुछ इस तरह से है— शूटर तवंच्जा तेरा यार माफिया,कल को सिकंदर कवी न रहा,मारी जोड़ी बनेगी घणी जोर की..!
साथ ही स्क्रीन पर मुकुट के साथ है क्या कोई टक्कर में..का टैग लाइन भी पढ़ा जा सकता है । डीडी नगर पुलिस साइबर सेल की मदद से इस वीडियो को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही तलाश कर ली जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे