रायपुर
11 - 14 तक प्रदेश में बारिश की सम्भावना
09-Feb-2024 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 फरवरी। प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है ।10 फरवरी से हवा के दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा होने की सम्भावना है । 12 और 13 फरवरी को मध्य छग में ज्यादा प्रभाव रहने की सम्भावना है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे