रायपुर

सप्लायर आकाश से ड्रग ले बेचने निकला युवक पकड़ाया
09-Feb-2024 4:29 PM
सप्लायर आकाश से ड्रग ले बेचने निकला युवक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी।
  सिविल लाइंस पुलिस और  नारकोटिक्स सेल की टीम ने  शंकर नगर स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे एक युवक को एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस का दावा है कि  वह इसे बेचने के लिए ब्रिज के नीचे खड़ा था। पुलिस ने धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस टीम की  पूछताछ में  उसने अपना नाम दिपांकज मोहंती मूल  निवासी बैकुण्ठपुर कोरिया का बताया।  रायपुर में वह वेलकम हाइट शंकर नगर में निवासरत है।उसकी तलाशी लेने पर अलग-अलग पुडि़य़ा में 9 पैकेट एम.डी.एम.ए. ड्रग्स मिला। जिसे उसे  ड्रग्स को उत्तम नगर दिल्ली निवासी आकाश भारद्वाज के द्वारा कोरियर के माध्यम से भेजना बताया । पिछले वर्ष आधी रात लोधीपारा से शंकर नगर अंबूजा मॉल के बीच पुलिस को छकाते समय गिरफ्तार किया था। पूर्व में भी  वह खम्हारडीह, बिलासपुर से ड्रग्स के प्रकरणों में जेल जा चुका है। 

दिपांकज मोहंती से  कुल लगभग 4.31 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स,1 आई-फोन, 1 एवं नगद रकम कुल  50,000/- रूपये जप्त कर धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया । प्रकरण में संलिप्त आकाश भारद्वाज फरार है।
 


अन्य पोस्ट