रायपुर

निगम की टीम को देखते ही दो लाख का चेक सौंपा
09-Feb-2024 4:27 PM
निगम की टीम को देखते ही  दो लाख का चेक सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी। 
वार्ड  23 में सील लगाने पहुंची नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग की टीम को देखते ही बकायेदार  ने 209027 रू. के  बकाए का चेक दे दिया ।
जोन 1  की टीम ने वर्ष 2020-21 से 493915 रू. के बकायेदार लक्ष्मी प्लास्टिक गोंदवारा को सील किया। जोन 8  की टीम ने वार्ड  69 में वर्ष 2017-18 से 673514 रू. के बकायेदार रामकृष्ण कॉलेज में बकाया वसूली की नियमानुसार अंतिम सूचना देने के बाद वसूली की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इस दौरान संबंधित संस्थान में तत्काल स्थल पर निगम की टीम को 454292 रू. की बकाए का चेक सौंपा। अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम  सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट