रायपुर
निगम ने सडक़ों पर रखे कंडम वाहन जब्त किए, 29 की सूचना पुलिस को दी
08-Feb-2024 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी। निगम ने पुलिस की मदद से आज शहर की सडक़ों पर यातायात को बाधित कर रहे वाहनों पर कार्यवाही की। शहर के अलग - अलग क्षेत्रों से आज कार, और ऑटो जैसे 8 वाहन जप्त किये गए। वहीं अन्य गाडिय़ों के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत की गई।
नगर निवेशक निशिकांत वर्मा ने बताया कि सभी जोन तथा सेंट्रल टीम सडक़ों में यातायात को बाधित कर खड़े कंडम चार और तीन पहिया वाहनों को पहचान कर उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जोन -7 ने आमानाका ओवरब्रिज के पास 2 वाहन,जोन - 6 ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतोषी नगर और मठपुरैना के पास से 6 वाहनों को जप्त किया । वहीं जोन 1 ने 9 जोन 4 ने 4 और सेंट्रल टीम ने 16 वाहनों की पहचान कर थानों में सूचना दी है । उन वाहनों को भी एक दो दिनों में पुलिस की मदद से जप्त कर लिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे