रायपुर

चंद्राकर फॉस्ट बॉलर हैं - रमन
08-Feb-2024 3:42 PM
चंद्राकर फॉस्ट  बॉलर हैं - रमन

रायपुर, 8 फरवरी। प्रश्न कल के दौरान गुरुवार को  बीजेपी के तेजतर्रार विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह आक्रामक बल्लेबाज हैं या फास्ट बॉलर हैंज्..। उपमुख्यमंत्री  (गृह ) विजय शर्मा ने अजय चंद्राकर की तुलना सचिन तेंदुलकर से की। आवास विभाग से जुड़े मुद्दे पर  चंद्राकर ने एक सवाल उठाया और 2023 में हुए एक सर्वे को लेकर विभाग को कटघरे में खड़ा किया। इस सवाल का जवाब देते हुए  मंत्री  शर्मा ने कहा कि – क्रिकेट के मैदान में सचिन तेंदुलकर आ जाएं या सदन में अजय चंद्राकर आ जाएंज्. तो  लोगों में एक अलग ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। इस पर मुस्कुराहट के साथ स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने चुटकी ली की अजय चंद्राकर फास्ट बॉलर हैं।
 


अन्य पोस्ट