रायपुर

मैनेजर की आंखों में मिर्ची पावडर फेंक, लूट की कोशिश
07-Feb-2024 7:25 PM
मैनेजर की आंखों में मिर्ची पावडर फेंक, लूट की कोशिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 फरवरी। निजी कंपनी के आफिस में घुसकर लूटने की कोशिश करने वाले दो युवकों की मोवा पंडरी पुलिस को तलाश है। यह घटना मंगलवार को सुबह 10 बजे मोवा स्थित एच काम्प्लेक्स के शॉप नंबर 115में श्रीमंगलम कम्युनिकेशन में हुई। कंपनी का मैनेजर लालपुर निवासी चोवाराम साहू रोज की तरह आफिस खोल काम कर रहा था। तभी अनिल डोंगरे अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और चोवाराम की आंखों में मिर्ची पावडर फैंका। और आफिस से रकम लूटने का प्रयास किया । इस दौरान उनके बीच झूमाझटकी हुई ।

लूटेरों ने चेहरा ढकने के लिए हेलमेट पहना हुआ था। ऑफिस में घुसते ही मैनेजर से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

वहीं, झूमाझटकी के दौरान एक लुटेरे का हेलमेट सिर से नीचे गिर गया, जिससे मुंह में बंधा कपड़ा खुल गया। जो कि अनिल डोंगरे था, वो पुराना कर्मचारी है। पहचान उजागर होने पर वो अपने साथी के साथ भाग गया। चोवाराम ने स्वयं को उनके कब्जे से छुड़ा शोर मचाते हुए बाजू की दुकान में घुस गया।इसके बाद मैनेजर ने कंपनी के डायरेक्टर दादू अग्रवाल को फोन कर सूचना  देने को बाद चोवाराम ने शाम 4 बजे थाने में धारा 394,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट