रायपुर

पीएससी में गड़बड़ी की तीन साल में 48 शिकायतें
06-Feb-2024 7:50 PM
पीएससी में गड़बड़ी की तीन साल में 48 शिकायतें

विधानसभा में सीएम का जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में भर्ती परीक्षाओं में धांधली की पिछले तीन साल में 48 शिकायतें आई हैं। यह जानकारी सीएम विष्णु देव साय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि लोकसेवा आयोग के खिलाफ प्राप्त शिकायत के आधार पर सरकार ने 3 जनवरी को सीबीआई जांच का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि लोकसेवा आयोग के खिलाफ 48 शिकायतें आई हैं। शिकायतकर्ताओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। इनमें सहायक प्राध्यापक भर्ती, परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत है। शिकायत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार मेें पीएससी चेयरमैन, सचिव राजनेता, और अन्य के द्वारा मिलकर अपने पुत्र-पुत्री व रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर व अन्य पदों पर फर्जी तरीके से भर्ती करने पर सीबीआई जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं- विकेश साहू (रामानुजगंज), वीरेन्द्र कुमार पटेल, मुकेश दासवानी (गरियाबंद), दिनेश देवांगन (दुर्ग), कन्हैया सोनी (दुर्ग), विक्रांत सिंह (जशपुर), संजय सिंह (कोरिया), महावीर माहेश्वरी (दंतेवाड़ा), चिन्टू राजपाल (कोरबा), कैलाश चन्द्रवंशी (कवर्धा), अशोक ताम्रकार (रायपुर), शिवसेना जिलाध्यक्ष, समस्त छात्र-छात्राएं, एमडी-एमएस, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, अमित मिश्रा, अध्यक्ष जिला दुर्ग, जीत हेमचंद यादव (भिलाई), काशी निषाद (मोहला-मानपुर), मनीष साहू (सूरजपुर), भाजयुमो नारायणपुर, मानकू (नारायणपुर), जगमोहन बघेल (बस्तर), प्रकाश कुमार चन्द्रवंशी (कबीरधाम), विवेक सिंह (कोरिया), चन्द्रकांत डिक्सेना (कोरबा), भूपेन चंद्राकर (महासमुंद). मनोज कुमार गुप्ता (खैरागढ़), जगन्नाथ महिलांग (भाटापारा-बलौदाबाजार), विकास शर्मा (जांजगीर-चांपा), संस्कार अग्रवाल (सूरजपुर), हितेश सिंह (कोरिया), विकास शर्मा (जांजगीर-चांपा) भाजयुमो (सारंगढ़-बिलाईगढ़) नागेश्वर यादव (दुर्ग), गणेश राम केंवट (कुशालपुर रायपुर), भाजयुमो (रायपुर), हितेश प्रताप सिंह (कोरिया), देवेन्द्र राजे (सारंगढ़-बिलाईगढ़), अवधेश कुमार जैन (रायपुर), रवि जायसवाल (सूरजपुर) शामिल हैं।


अन्य पोस्ट