रायपुर

मूणत ने बघेल से कहा- अब आपकी बारी है
06-Feb-2024 7:49 PM
मूणत ने बघेल से कहा- अब आपकी बारी है

रायपुर, 6 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत आज ट्विटर पर आमने-सामने हो लिए। मूणत ने भूपेश से कहा कि आज राशन डकारने वालों के खिलाफ जांच की घोषणा हुई है। अब आपकी बारी है। आज का दिन उम्मीदों भरा है। छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीबों का राशन डकारने वालों के खिलाफ जांच की घोषणा हो गई है। भूपेश जी आप जऱा अपना यह कथन याद कीजिये... जनता ने तो इसका जवाब चुनाव में दे दिया है।

तैयार रहिए, अब आपकी बारी है, फाइलों से थोड़ी धूल झाड़ेगी बदलाव भी होगा, दोषियों को मिलेगी सजा, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय होगा। भाजपा कहने पर नही करने पर यक़ीन करती है।

पूर्व सीएम बघेल ने इससे पहले ट्वीट किया था कि डॉ साहेब से न तो गौ संभली और न गवर्नेस। अभी तो हमने पिछले सरकार की फाइलों से थोड़ी धूल ही झाड़ी है और चीख- पुकार शुरू गई।

यह बदलाव-पुरज्है। यहां सबके साथ न्याय होगा। चाहे वो जंगलों में काम करने वाले आदिवासी हों या राजधानी के दफ्तर में बैठकर काम करने वाला कोई अधिकारी।


अन्य पोस्ट