रायपुर
रायपुर, 6 फरवरी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा दो दिन बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली हैं, ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रही हैं। भाजपा ने इस यात्रा और राहुल गांधी पर भी तंज कसा हैं।
पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का हास्य व्यंग प्रसंग चलेगा। प्रवक्ता ने दावा किया हैं कि राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं कांग्रेस वहां से समाप्त होती गई है। उनकी यात्रा 11 की 11 सीटों पर रहे, क्योंकि हमारा लक्ष्य 11 है। बकौल संजय श्रीवास्तव राहुल गांधी की यात्रा के बाद उनके वोट परसेंटेज में बढ़ोतरी होगी। उनकी न्याय यात्रा सिर्फ यही है कि हास्य व्यंग्य के प्रसंग चलेंगे, छत्तीसगढ़ की जनता का मनोरंजन होगा।
इसका जवाब देते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी जनता से सीधा संवाद करेंगे।