रायपुर

आईजी मिश्र, एसएसपी संतोष सिंह ने सम्हाले पद
06-Feb-2024 4:23 PM
आईजी मिश्र, एसएसपी  संतोष सिंह ने सम्हाले पद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 6 फरवरी।
आईपीएस अमरेश मिश्रा ने रायपुर आईजी और संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एकतरफा पद सम्हाला।  पदभार लेने के बाद सिंह ने शहर के सभी एएसपी,सीएसपी के साथ बैठक कर राजधानी की पुलिसिंग की जानकारी ली। सिंह ने नशे के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।

निवृतमानआईजी रतन डांगी और  एसएसपी प्रशांत अग्रवाल इस मौके पर नहीं आए। दो द्न पहले ही अग्रवाल को डीआईजी बस्तर क्षेत्र राज्य सशस्त्र बल के पद पर स्थानांतरित किया गया और डांगी को रायपुर आईजी पद से मुक्त किया गया था। 


अन्य पोस्ट