रायपुर

मुंगेली क्षेत्र की जर्जर सडक़ों पर घिरे लोनिवि मंत्री
06-Feb-2024 4:19 PM
मुंगेली क्षेत्र की जर्जर सडक़ों  पर घिरे लोनिवि मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 6 फरवरी।
भाजपा विधायक पुन्नुलाल मोहले ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए  मुंगेली क्षेत्र की सडक़ो की जर्जर स्थिति पर  उप मुख्यमंत्री (लो नि वि) अरुण साव से सवाल किए।

साव ने कहा कि  मुंगेली विधासभा क्षेत्र में सडक़ो की स्थिति अभी अच्छी है।लगातार पैच रिपेयरिंग और नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की 26 सडक़ो में से 14 सडक़ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत कराया गया था?और बाकी सडक़ों को मुख्यमंत्री सडक़ मार्ग योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।सडक़ों की स्थिति आवागमन योग्य है लोगो को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।लगातार कार्य अभी भी जारी है। मोहले ने पूरक प्रश्न किया कि  सडक़ों की जर्जर स्थिति और गड्ढों को तत्काल ही भरने का पूरा काम करिए ऐसी मैं उम्मीद करता हूं। केवल गड्ढे पाटने का काम न कराकर उसका नवीनीकरण किया जाए।

मंत्री साव ने कहा कि  सडक़ो का कार्य लगातार जारी है और उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट