रायपुर

शाकम्भरी महोत्सव, नि:शुल्क सब्जी वितरण
06-Feb-2024 1:58 PM
शाकम्भरी महोत्सव, नि:शुल्क सब्जी वितरण

अभनपुर, 6 फरवरी। शास्त्री चौक बस स्टैंड अभनपुर में मरार पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी महोत्सव पर नि:शुल्क सब्जी वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर समाज द्वारा अतिथियों को गुंबज सब्जी का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में पटेल समाज सरल सहज एवं मेहनत करने वाले समाज है, ऐसे समाज द्वारा संकरी महोत्सव के माध्यम से नि:शुल्क सब्जी वितरण के लिए मैं समाज को धन्यवाद व्यापित करता हूं। समाज में सभी को एक होकर चलना है, तभी समाज आगे बढ़ेगा, माता शाकम्भरी सभी समाज के ऊपर आशीर्वाद प्रदान करें।

इस अवसर पर पटेल समाज के प्रमुख ईश्वर पटेल, मनराखन पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुरेश वर्मा, सूरज साहू, पार्षद राजा राय, शिवनारायण बघेल, वरुण राठी, चेतना गुप्ता आदि पटेल समाज के लोग उपस्थित थे लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट