रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के 7 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान करीब 536 किमी की यात्रा तय करेंगे। यह जानकारी पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में राहुल गांधी को न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा।
उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। राहुल गाधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे, सयगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 और 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। मुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ी न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणिपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरुआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्त भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में चाया करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था।