रायपुर
वोट लेते समय सभी से फार्म भरवाया अब माताओं को ठग रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। महतारी वंदन योजना क़े नए नियम से प्रदेश की माताओ बहनो मे निराशा है। प्रदेश कांग्रेस क़े संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला नें कहा की चुनाव क़े समय भाजपा नें पूरे प्रदेश मे 70लाख से अधिक महिलाओ से फार्म भरवा कर प्रति वर्ष 12000रु देने का वादा किया था। चुनाव क़े समय तो भाजपा नें सभी विवाहित महिलाओ को रुपया देने का वायदा किया था सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार की मंशा है कि कम से कम महिलाओ को पैसा मिल सके इसीलिए नियम कायदे बनाये गए है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि सरकार सुनिश्चित करें सभी विवाहित महिलाओ को महतारी वंदन का लाभ मिले। नियम कानून बना कर वंचित नहीं किया जाए।
कांग्रेस मांग करती है कि महतारी वंदन मे स्थानीय निवास क़े लिए वोटर कार्ड और आधार कार्ड को मान्यता दी जाए। विवाह प्रमाणपत्र क़े बजाय महिलाओ क़े सेल्फ डिक्लेरेशन को माना जाए। सभी वर्ग कि महिलाओ, को लाभ दिया जाए। जिनके भी राशन कार्ड है उनको लाभ मिले। शासकीय कर्मचारी परिवारों कि महिलाओ को भी लाभ दिया जाए। इनकमटेक्स पेयी कि सीमा निर्धारित कि जाए सभी इनकमटेक्स पेयी को दायरे से बाहर रखा जाना अनुचित है, निराश्रित को भी पूरी राशि दी जाए।