रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 5 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अभनपुर में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक विधायक अभनपुर इन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई है। जिसमें समिति के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एजेंडा अनुसार दिशा निर्देश दिये गये। जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से अस्पताल की साफ सफाई, सौदर्गीकरण, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए एवं ग्रामीण मरीजों से मृदु व्यवहार कर समय से उचित उपचार किये जाने हेतु कहा गया। साथ ही विकासखण्ड अभनपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र / उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के प्रभारी कर्मचारियों को संस्था के सुधार एवं मरीज के उपचार के लिए अनटाईड फंड का बेहतर उपयोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करके किये जाने हेतु विधायक इंद्र कुमार साहू ने डॉक्टर को निर्देशित किया।
बैठक में पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, डिलीवरी केस पैसा लेने की बात, तथा सामान्य कैसे को रायपुर रिफर करने की बात, डॉक्टर मरीज का सही इलाज न कर अपनी किलनिख खोल कर रखे हुए हैं मुद्दों को बैठक में उठाया गया। इस पर विधायक ने डॉक्टरों को उचित निर्देश दिए और कहा कि इस प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। मरीजों का सम्मानजनक इलाज किया जाए। पार्षद राजा राय ने पार्षद निधि से 75 हजार मरीज के बैठने के लिए चेयर देने की घोषणा की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, जनपद अध्यक्ष देव नंदिनी साहू, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पार्षद राजा राय, शिवनारायण बघेल, जनपद सदस्य सूरज साहू, भरत बैस, राघवेंद्र साहू, सुनील प्रसाद, दिलीप अग्रवाल,प्रवीण बजाज, बबला यादव, चेतन गुप्ता, परमजीत सचदेवा, इसके अतिरिक्त शासकीय विभागों से एसडीएम, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, जनपद सीईओ, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ, बीपीएम सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।