रायपुर
रायपुर, 4 फरवरी। गरियाबंद मुठभेड़ में घायल हुई महिला नक्सली की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शनिवार देर रात महिला ने दम तोड़ा। डीकेएस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ राजीव साहू ने बताया डीकेएस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन राजीव साहू ने बताया की पेशेंट क्रिटिकल कंडीशन में रायपुर लाया गया था। डॉ ने बताया कि जब से भी आई थी मरीज की खराब थी । महिला का वेंटीलेटर में लगातार उनका उपचार चल रहा था। शनिवार कोशिश करने के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। आज रविवार को शव को परिजनों के सौंपा गया है।
सीकासेर इलाके में सर्चिंग के दौरान जिला पुलिस बल के ई सुपर 30 टीम के साथ सी आर पी एफ की टुकड़ी भी शामिल थी । सर्चिग में मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल हुई थी। महिला के गर्दन आर पार कर गई गोली निकली थी ,जिससे काफी खून बहा था। बता दें कि महिला नक्सली के गर्दन में गोली लगने के कारण कोतवाली में पदस्थ प्रधानत आरक्षक प्रदीप सिन्हा ने महिला नक्सली की जान बचाने अपना खून डोनेट किया था।