रायपुर
रायपुर, 4 फरवरी। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र नामदेव ने रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह सहित प्रदेश में सभी कलेक्टर्स को सलाह दिया है कि वे अधिकारियों के बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रकरणों के निराकरण पर भी ध्यान दे और रुचि लेकर जरूरी निर्देश जिले के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को दे।
उन्होंने आगे बताया है कि किसी भी विभाग में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण समय सीमा तैयार नहीं किए जा रहे हैं। कर्मचारी रिटायर होने बाद प्रकरण विलम्ब से अपडेट किए जाते हैं।लोग कोषालय से पेंशन पेमेंट आदेश (पीपीओ) जारी होने को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है जो बिना लेन के कभी जारी नहीं होता।कुछ पहुंच वालों को छोडक़र 95त्न प्रतिशत रिटायर कर्मचारियों अधिकारियों को पीपीओ जारी कराने मजबूरी में लेन देन के रास्ते ही गुजरना पड़ता है। चूंकि पीपीओ जारी होने से अधिकतम 20 लाख तक ग्रेजयूटी की राशि भी इसी पीपीओ के आधार पर मिलना होता है।इसलिए भारी भरकम राशि के प्राप्ति को लेकर लोग हजारों रुपए देने से पीछे नहीं रहते है,ताकि रकम का सरकारी खजाने से भुगतान होने में देरी न हो जाए।
बयान में आगे बताया गया है कि हाल में रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह द्वारा जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकारी कामकाज की समीक्षा की गई। अनुकम्पा नियुक्ति अन्य मुद्दों पर आवश्यक निर्देश भी दिए परन्तु पेंशनरों के मामले पर खानापूर्ति के अलावा कोई चर्चा होने की खबर नहीं है। समीक्षा बैठकों में पेंशनरों के मामले में कोई विशेष पूछ परख नही होने से अधिकारियों द्वारा भी इस मामले पर अनदेखी निर्बाध गति से जारी है। उन्होंने कलेक्टर रायपुर से पेंशन प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर विशेष रुचि लेकर कम से कम समय पर प्रकरण तैयार हो और कोषालय से बिना लेन देन पीपीओ जारी हो, इस पर रुचि लेकर सख्त निर्देश दिए जाने की मांग की है।