रायपुर

अम्बेडकर अस्पताल सर्जरी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान
04-Feb-2024 4:49 PM
अम्बेडकर अस्पताल सर्जरी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी।
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पिछले वर्ष 2023 में हुए ऑपरेशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। 

डॉ. कृष्णकांत साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल 2023 में 295 ऑपरेशन हुए जिसमें कि 74 ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन जिसमें जन्म जात हृदय रोग( एएसडी, वीएसडी, टीओएफ, एब्स्टीन एनामली,) मल्टीपल वाल्व रिप्लेसमेंट एवं रिपेयर, हार्ट अटैक आने के बाद दिल में हुए छेद का ऑपरेशन (पोस्ट एमआई वीएसआर सर्जरी), बेन्टॉल्स एओर्टिक वाल्व एवं एओर्टिक रूट रिप्लेसमेंट सर्जरी इत्यादि शामिल हैं। 
 


अन्य पोस्ट