रायपुर
आईपीएस को राज्य वापसी की अनुमति
04-Feb-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। केंद्रीय गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमरेश मिश्र को प्रतिनियुक्ति खत्म होने से पहले राज्य वापसी की अनुमति दे दी है । 05बैच के आईपीएस मिश्र एनआईए में डीआईजी पदस्थ रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ में एसीबी चीफ बनाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस समय पूर्व डीजी डीएम अवस्थी,कांग्रेस सरकार की संविदा नियुक्ति के तहत ओएसडी के रूप में एसीबी सम्हाल रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे