रायपुर
सत्येन्द्र देवांगन छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
04-Feb-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। शंकर नगर स्थित राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय में कल हुए चुनाव में छत्तीसगढ़ अपाक्स (अजजा, ओबीसीएवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) संघ के प्रांताध्यक्ष पद सत्येन्द्र देवांगन को पुन: प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, निर्वाचन अधिकारी रहे। निर्वाचन में छत्तीसगढ़ अपाक्स संघ के सभी संभाग. विकासखंड जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय प्रबंधकारिणी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना।
इस अवसर पर संघ के मुकेश पूरी गोस्वामी, जी के देशमुख, संतोष वर्मा, लीलेश्वर देवांगन, रवि गढ़पाले,रामशरण सिंग सार्वा, ईश्वरी प्रसाद कश्यप, विश्वनाथ ध्रुव, गुहतराम महेश्वरी, मोहम्मद असलम खान, जीवेश देवांगन, विशाल कटकवार, नरेन्द्र गोस्वामी, हेमंत कुमार साहू, मयंक साहू आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे