रायपुर

गिरौध में पांच तस्कर को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
03-Feb-2024 8:06 PM
गिरौध में पांच तस्कर को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। धरसींवा पुलिस ने  गिरौध आयुष पेट्रोल पंप पास तीन तस्करों को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह गांजा ओडीसा के जिला खुर्धा निवासी गोविंद चंद्र रथ से लेकर ट्रक से  आ रहे थे ।  खुर्धा गई पुलिस ने  गोविंद चंद्र रथ  को भी  गिरफ्तार कर  मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  पिन्टु यादव पिता कमल यादव उम्र 31 साल निवासी बरगुनिया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

 संजू उईके पिता सिलिप उईके उम्र 25 निवासी उरला, सूरज वर्मा उम्र 26 साल निवासी बीरगांव संतोष नगर, राजेश सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर बजरंग मंदिर के पास उरला  को गिरफ्तार कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध  किया। इनसे 6 किलो 100 ग्राम गांजा, 20,500/- रूपये , 5 नग मोबाईल फोन  कीमत लगभग 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 ट्रक वाहन क्र. सीजी/04/एमएफ/2440 तथा 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एनयू/3440 जप्त किया गया।


अन्य पोस्ट