रायपुर

निषाद समाज राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन 11 को
03-Feb-2024 3:30 PM
निषाद समाज राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन 11 को

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी । छत्तीसगढ़ निषाद समाज के  राज्य स्तरीय युवक-युवती  परिचय सम्मेलन रायपुर फुंडहर में  11 फरवरी को आयोजित है। जिसके  मुख्यअतिथि  उपमुख्यमंत्री गृह जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा  होंगे।

छत्तीसगढ़ निषाद समाज  के प्रदेश पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर निषाद समाज प्रदेश महासचिव मनोहर लाल निषाद,  निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर, ब्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किशोर  नाविक, रायपुर महानगर अध्यक्ष बसन्त निषाद, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पुनारद निषाद, दीपक निषाद, नरेश निषाद सहित शामिल थे।


अन्य पोस्ट