रायपुर
एफआईआर के बाद 4 आबकारी अधिकारी बदले गए
01-Feb-2024 8:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। शराब घोटाले की एसीबी में एफआईआर के बाद राज्य शासन ने आबकारी अधिकारियों को तबादले किए हैं। इनमे 4 जिला और 2 सहायक जिला अधिकारी तत्काल रि़लीव कर दिए गए हैं। इनमें रमेश सिन्हा जशपुर से आबकारी निगम दुर्ग गोदाम, महिमा पट्टावी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी से जशपुर, राजीव झा आयुक्त कार्यालय से डिस्टलरी कुम्हारी, सीआर साहू सिरगिट्टी गोदाम से बेमेतरा, सविता रानी महासमुंद से सिरगिट्टी, टेग बहादूर कुर्रे उपायुक्त कार्यालय रायपुर से महासमुंद भेजे गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे