रायपुर
आरकेसी के सामने से प्रगति कॉलेज सडक़ अब रमेश नैय्यर के नाम
01-Feb-2024 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। राजधानी के राजकुमार कॉलेज (आरकेसी) के सामने (चौबे कॉलोनी मार्ग) से प्रगति कॉलेज तिराहा मार्ग का अब वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के पूर्व संचालक स्वर्गीय रमेश नैय्यर की स्मृति में होगा। निगम ने आज यह संकेतक लगा दिया है ।
श्री नैयर के निधन बाद महापौर एजाज ढेबर के प्रस्ताव पर महापौर परिषद और सामान्य सभा की बैठक में सर्वानुमति से पारित किया गया था। संस्कृति विभाग के माध्यम से जोन 7 ने रमेश नैय्यर मार्ग की नामपट्टीका प्रगति कॉलेज तिराहा एवं राजकुमार कॉलेज के सामने चौबे कॉलोनी मार्ग में लगवा दी गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे