रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। मौदहापारा पुलिस ने बुधवार शाम एकात्म परिसर के सामने पुलिसकर्मी, और एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई के मुताबिक कबीर नगर निवासी अन्नू प्रजापति को धारा 294, 506, 2527 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के ठीक सामने यह घटना हुई। इससे पहले यह विवाद दोपहर से चल रहा था। बताया गया है कि दो दिन से एक चोरी का ई रिक्शा,रजबंधा मैदान सब स्टेशन मार्ग पर रखा था। इसकी सूचना पर मौदहापारा पुलिस उसे उठा ले गई। इसकी खबर लगने पर ये रिक्शा लाने वाले जाकर अपना हक जताने थाने गए थे। इसी बात पर उनकी पुलिस कर्मियों से तनातनी हो रही थी। आज दोपहर विवाद गहराया तो एकात्म परिसर के सामने युवकों का एएसआई से सामना हुआ। इसी दरम्यान युवक ने एएसआई पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस सूचना पर पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और हमलावर युवक को पकड़ ले गई।
यह पूरा इलाका शाम होते होते असामाजिक तत्वों का अड्डे को रूप में तब्दील हो जाता है । वहीं इलाके के सामुदायिक भवन से डेंटल कॉलेज तक सडक़ के दोनों ओर. खराब आटो और बसों का जमावड़ा रहता है। मानो यह कोई आटोमोबाइल कारखाना हो। इनसे दोनों ओर की सडक़ घिरी रहने से आम राहगीरों वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति रोजाना रहती है । सत्ताधारी भाजपा का मुख्य कार्यालय होने से कई बड़े नेताओं की आवाजाही रहती है । ऐसे में उनकी सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहता है। कुछ वर्ष पूर्व इसी इलाके में खड़ी बस में बम विस्फोट हे चुका था।